सलमान खान ने गणपति विसर्जन सेलिब्रेशन में फैमिली संग किया डांस, कुछ यूं दी बप्पा को विदाई –

मुंबई: बॉलीवुड में गणेश चतुर्थी को धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस मौके पर सलमान खान के घर में गणेश चतुर्थी की पूजा हुई और कई सेलेब्स ने यहां दस्तक दी. सलमान खान के खानदान के साथ-साथ कई स्टार्स ने भाईजान की बहन अर्पिता शर्मा के घर पर बप्पा का आशीर्वाद लिया. सलमान खान की फैमिली और सेलेब्स गेस्ट ने यहां बप्पा का स्वागत किया और खूब डांस भी किया है. सलमान खान भी बप्पा के स्वागत सेलिब्रेशन में जमकर नाचते दिखें. वहीं, गणपति विसर्जन की टोली में सलमान खान और उनकी पूरी फैमिली ने खूब जश्न मनाया.
बप्पा के विसर्जन सेलिब्रेशन में जमकर नाचे सलमान
इसमें सलमान खान की बहन अर्पिता खान, आयुष शर्मा, अरबाज खान, अरहान, निरवान और अजीजेह और उनके भाई यहां खूब डांस करते नजर आए. सलमान खान ने बप्पा के विसर्जन पर भांजे और भांजी के साथ जमकर डांस किया है. वहीं, सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस संगीता बिजलानी भी इस सेलिब्रेशन में शामिल हुईं. इससे पहले अर्पिता और आयुष के बप्पा की स्थापित करने के वीडियो सामने आए थे. सलमान खान के पिता सलीम खान, सोहेल खान और यूलिया वंतूर नजर आए थे.
सिकंदर की शूटिंग कर रहे सलमान खान
इन दिनों सलमान खान अपनी अगली फिल्म सिकंदर से चर्चा में हैं. हाल ही में सलमान खान को पसलियों में दिक्कत थी, बावजूद इसके वह फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं. सलमान खान की मोस्ट अवेटड मास एक्शन फिल्म सिकंदर ईद 2025 के मौके पर रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में सलमान खान के अपोजिट रश्मिका मंदाना लीड रोल में होंगी. फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला हैं और फिल्म सिकंदर को गजनी फेम डायरेक्ट एआर मुरुगदास बना रहे हैं.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button