पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू की पत्नी कमला देवी का निधन, राजधानी रायपुर के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ के सियासी गलियारे से दुखद खबर सामने आई है। खबर है कि पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की पत्नी कमला देवी साहू का देर रात निधन हो गया। बताया गया कि कमला देवी साहू लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थी, जिसके बाद उन्हें रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं, उपचार के दौरान रविवार देर रात उनका निधन हो गया। कमला देवी का अंतिम संस्कार गृहग्राम पाऊवारा में किया जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार कमला देवी साहू लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से पीड़ित थीं। उपचार के लिए उन्हें राजधानी रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन यहां उनके स्वास्थ्य में लगातार बिगड़ रही थी। वहीं, रविवार देर रात उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। कमला देवी साहू के निधन से पूरे परिवार में शोक है।

बता दें कि पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और कमला देवी साहू के 3 पुत्र और 1 पुत्री हैं। कमला देवी का अंतिम संस्कार आज दोपहर करीब 2:00 बजे उनके गृह ग्राम पाऊवारा में किया जाएगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button