15 लाख की साइबर ठगी: शेयर ट्रेडिंग में पैसा दोगुना करने का झांसा, बिलासपुर में 15 लाख की साइबर ठगी

शेयर ट्रेडिंग में रकम दोगुनी करने का लालच देकर ठगी

बिलासपुर में साइबर ठगों ने शेयर ट्रेडिंग में पैसा दोगुना करने का लालच देकर दो लोगों को अपना शिकार बनाया है। (15 लाख की साइबर ठगी) ठगों ने तोरवा और सरकंडा थाना क्षेत्र में अलग-अलग वारदातों को अंजाम देते हुए कुल 15 लाख रुपये की ठगी की है। दोनों मामलों में एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से शिकायतें मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस की टीमें साइबर ठगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने में जुटी हैं।

तोरवा में 8 लाख, सरकंडा में 7 लाख की धोखाधड़ी (15 लाख की साइबर ठगी)

वीओ – पहला मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है, जहां शेयर ट्रेडिंग में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर ठगों ने प्रार्थी से 8 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। वहीं दूसरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है, जहां इसी तरह के लालच में फंसाकर एक व्यक्ति से 7 लाख रुपये ठग लिए गए। दोनों मामलों में साइबर ठगों ने निवेश के नाम पर लोगों को निशाना बनाया। शिकायतें मिलने के बाद पुलिस ने दोनों मामलों की जांच के लिए अलग-अलग टीमें गठित की हैं।

शहर के एएसपी पंकज पटेल ने बताया कि तोरवा और सरकंडा थाने में एनसीआरपी पोर्टल के जरिए साइबर ठगी की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। तोरवा के मामले में 8 लाख और सरकंडा के मामले में 7 लाख रुपये की ठगी हुई है। दोनों मामलों में पुलिस टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। एएसपी ने भरोसा दिलाया है कि पुलिस जल्द ही साइबर ठगों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button