पटवारी हड़ताल: 16वें दिन भी जारी पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

पटवारियों की हड़ताल से राजस्व कार्य प्रभावित,

छत्तीसगढ़ में राजस्व पटवारी संघ ने अनिश्चितकालीन हड़ताल 16वें दिन भी जारी है। (पटवारी हड़ताल) अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पटवारी लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, हड़ताल का असर अब राजस्व संबंधी कार्यों के साथ विद्यार्थियों के जरूरी दस्तावेजों पर भी पड़ने लगा है, जिससे आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

जाति प्रमाण पत्र और छात्रवृत्ति के काम अटके (पटवारी हड़ताल)

राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेशभर के पटवारी अपनी प्रमुख मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इसी कड़ी में बड़ी संख्या में पटवारियों ने जिला कार्यालय पहुंचकर अपनी मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपा। संघ ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है। पटवारियों की प्रमुख मांगों में वेतन विसंगति दूर करना, पदोन्नति सहित अन्य मांगें शामिल हैं।

हड़ताल के चलते राजस्व संबंधी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। वहीं, विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र, छात्रवृत्ति से जुड़े कार्यों और आम नागरिकों के अन्य जरूरी कामकाज पर भी असर पड़ रहा है। ऐसे में लोगों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अब देखना होगा कि शासन-प्रशासन पटवारियों की मांगों पर कब तक निर्णय लेता है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button