छात्रा से मारपीट: छात्रा से मारपीट के मामले में बाल अधिकार आयोग सख्त, डीईओ को नोटिस
शिक्षक पर शारीरिक दंड देने का आरोप, 22 अक्टूबर तक मांगी जांच रिपोर्ट

कोटा विकासखंड के मुसियारी प्राथमिक शाला में छात्रा के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आने के बाद (छात्रा से मारपीट) छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने गंभीरता से संज्ञान लिया है। आयोग ने मामले में जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) को नोटिस जारी कर विस्तृत जांच रिपोर्ट मांगी है। स्कूल के एक शिक्षक पर छात्रा के साथ मारपीट कर उसे शारीरिक दंड देने का आरोप है।
22 अक्टूबर तक मांगी जांच रिपोर्ट (छात्रा से मारपीट)
इस संबंध में छात्रा के परिजनों ने शिकायत की है। शिकायत के आधार पर आयोग ने मामले की जांच कराने और पूरी रिपोर्ट 22 अक्टूबर तक प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने निर्धारित समय सीमा के भीतर जांच रिपोर्ट अपने कार्यालय में जमा कराने को कहा है। मामला कोटा क्षेत्र के मुसियारी प्राथमिक शाला का है। अब आयोग के नोटिस के बाद शिक्षा विभाग की जांच और उसकी रिपोर्ट पर सबकी नजरें टिकी हैं……..





