परिचालक बर्खास्त: लालखदान रेल हादसे में सीआरएस की प्रारंभिक रिपोर्ट, चालक और महिला परिचालक दोषी

महिला परिचालक पर रिमूवल ऑफ सर्विस की कार्रवाई, दिवंगत चालक के परिजन को मिलेगी नौकरी

नवम्बर 2025 में बिलासपुर-गतौरा रेलखंड के लालखदान के पास हुए भीषण ट्रेन हादसे की सीआरएस जांच की प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर रेल प्रशासन ने कार्रवाई की है। कोरबा से बिलासपुर आ रही लोकल मेमू ट्रेन अप लाइन पर खड़ी कोयला लोडेड मालगाड़ी से टकरा गई थी। हादसे में 14 से अधिक यात्रियों की मौत हुई थी, जबकि 20 से ज्यादा यात्री घायल हुए थे। टक्कर में मेमू का ब्रेक यान और पीछे के दो यात्री कोच बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए थे।हादसे में मेमू के चालक विद्याभासगर की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं सहायक परिचालक रश्मि राज गंभीर रूप से घायल हुई थीं और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

महिला परिचालक पर रिमूवल ऑफ सर्विस की कार्रवाई (परिचालक बर्खास्त)

रेल मंत्रालय ने हादसे की जांच रेलवे सेफ्टी कमिश्नर बीके मिश्रा को सौंपी थी। सीआरएस ने करीब डेढ़ महीने तक जांच करते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ की।प्रारंभिक रिपोर्ट में चालक और महिला परिचालक को हादसे के लिए जिम्मेदार माना गया है। रिपोर्ट के आधार पर महिला परिचालक को रिमूवल ऑफ सर्विस की कार्रवाई की गई है। वहीं चालक की हादसे में मौत होने के कारण उनके परिजन को अनुकंपा नियुक्ति देने की प्रक्रिया चल रही है। सीआरएस की अंतिम रिपोर्ट अभी जोन और डिविजन स्तर पर उपलब्ध नहीं हो सकी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button