स्केटिंग प्रतियोगिता: चौथी इंटर क्लब रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता का भव्य समापन……

पिंक स्टेडियम में चमके युवा स्केटर्स, 150 बालक-बालिकाओं ने दिखाया हुनर......

बिलासपुर शहर के हृदय स्थल स्थित बिलासा शासकीय स्नातकोत्तर गर्ल्स महाविद्यालय के पिंक स्टेडियम में (स्केटिंग प्रतियोगिता) रविवार को खेलप्रेमियों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। रॉयल स्केटिंग क्लब और फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पेफी छत्तीसगढ़) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित चौथी इंटर क्लब ओपन रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता का शानदार समापन हुआ। एक दिवसीय इस महाकुंभ में शहर के विभिन्न क्लबों से लगभग 150 बालक-बालिकाओं ने हिस्सा लिया और अपनी कलात्मक रफ्तार से सभी का मन मोह लिया.

पिंक स्टेडियम में चमके युवा स्केटर्स (स्केटिंग प्रतियोगिता)

प्रतियोगिता के दौरान स्टेडियम के अत्याधुनिक रिंग ग्राउंड में बच्चों की ऊर्जा देखते ही बनती थी। स्पीड क्वाड, स्पीड इनलाइन, टॉय इनलाइन और टेनासिटी स्केटिंग श्रेणियों में जब नन्हे खिलाड़ियों ने अपने पहिए दौड़ाए, तो पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस आयोजन ने यह साबित कर दिया कि शहर के युवाओं में स्केटिंग जैसे रोमांचक खेलों के प्रति दीवानगी किस कदर बढ़ रही है। मैदान पर उतरे खिलाड़ियों के चेहरे का आत्मविश्वास और दांव-पेंच देखने लायक थे……

समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुँचे बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि गर्ल्स कॉलेज में तैयार यह सुंदर रिंग ग्राउंड शहर की खेल संस्कृति को नई दिशा दे रहा है। बेहतरीन बुनियादी ढांचे के कारण आज स्केटिंग से जुड़ने वाले बच्चों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। वहीं, एसएसपी रजनेश सिंह ने बच्चों के स्टंट और प्रैक्टिस की तारीफ करते हुए कहा कि पहले उन्हें इस खेल में चोट लगने का अंदेशा रहता था, लेकिन बच्चों के परिपक्व प्रदर्शन ने उनका यह भ्रम दूर कर दिया है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में कई राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी शामिल हुए, जिनकी प्रतिभा देखकर शहर का गौरव बढ़ा है। अंत में विजेता स्केटर्स को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई……

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button