हत्यारे गिरफ्तार: बिलासपुर बाल संप्रेक्षण गृह चौकीदार हत्याकांड, पटना और बेंगलुरु से दो फरार आरोपित गिरफ्तार…

चौथे आरोपी की तलाश तेज....

बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र स्थित नूतन चौक के बाल संप्रेक्षण गृह में सहायक सह रात्रि चौकीदार नरेंद्र कुमार खाण्डे की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार आरोपित विशाल चौबे को पटना और अंकित सिंह को बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी दिनेश राठिया को पहले ही प्रयागराज से पकड़ा जा चुका है।

WhatsApp Image 2026 07 22 at 11.13.21 AM

WhatsApp Image 2026 07 22 at 11.13.22 AM

WhatsApp Image 2026 07 22 at 11.13.22 AM 1

आरोपियों से पूछताछ जारी (हत्यारे गिरफ्तार)

11-12 जुलाई 2024 की दरमियानी रात संप्रेक्षण गृह में बंदियों द्वारा चौकीदार के हाथ-पैर बांधकर, गला घोंटकर और बेरहमी से मारपीट कर इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया था। एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर अन्य राज्यों में भेजी गई पुलिस टीमों ने यह सफलता हासिल की है, और अब केवल चौथे व अंतिम फरार आरोपी की तलाश जारी है जिसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूरे मामले का विस्तार से खुलासा कर सकती है..

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button