सब इंजीनियर खुदकुशी: बिलासपुर में नगर निगम के सब इंजीनियर ने की खुदकुशी, कलाई काटकर फंदे पर झूला;
सुसाइड नोट बरामद..सिविल लाइन क्षेत्र में घर के भीतर फांसी लगाकर दी जान.....

बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में (सब इंजीनियर खुदकुशी) नगर निगम के सब इंजीनियर अमर सिंह चौहान द्वारा की गई आत्महत्या से हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, मृतक सब इंजीनियर ने अपने मकान में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठाने से पूर्व उन्होंने अपनी कलाई भी काटी थी, जो घटनास्थल पर मौजूद साक्ष्यों से स्पष्ट होता है।
ट्रांसफर से आहत थे सब इंजीनियर अमर सिंह चौहान? (सब इंजीनियर खुदकुशी)
बताया जा रहा है कि अमर सिंह चौहान का हाल ही में जगदलपुर स्थानांतरण हुआ था, जिसके बाद से वे मानसिक रूप से परेशान थे। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उन्होंने अपनी परेशानी और तनाव का स्पष्ट रूप से जिक्र किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है, ताकि घटना के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके





