Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

छात्रों की गूँज : बिलासपुर से इमरान प्रतापगढ़ी की हुंकार, शिक्षा व्यवस्था की खामियों पर सरकार को घेरा

नीट पेपर लीक और युवाओं के भविष्य पर सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का बड़ा हमला

कांग्रेस कमेटी ने बिलासपुर के होटल एम्परर पैराडाइज में ‘छात्रों की गूँज’ अभियान (छात्रों की गूँज) के तहत एक अहम प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद और मशहूर शायर इमरान प्रतापगढ़ी ने शिरकत की। उन्होंने देश की लचर शिक्षा व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता की कमी और युवाओं की अनदेखी को लेकर सरकार पर तीखे प्रहार किए। सांसद ने स्पष्ट किया कि वे देश के भविष्य यानी छात्रों के हितों के लिए किसी भी हद तक संघर्ष करने को तैयार हैं.

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग (छात्रों की गूँज)

सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर सरकार की संवेदनहीनता पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि 22 लाख से अधिक परीक्षार्थियों का भविष्य अधर में है और 21 छात्रों की दुखद आत्महत्या के बावजूद सरकार मौन साधे हुए है। प्रतापगढ़ी ने शिक्षा मंत्री पर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। उन्होंने आक्रोश जताते हुए कहा कि सरकार छात्रों की जायज मांगों को सुनने के बजाय उनकी आवाज़ को दबाने का कुत्सित प्रयास कर रही है, जो लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक है

प्रतापगढ़ी ने देशभर में 89 बार पेपर लीक होने का आंकड़ा साझा करते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को पूरी तरह विफल करार दिया। उन्होंने मांग की कि प्रधानमंत्री को सामने आकर शिक्षा मंत्रालय की गंभीर खामियों को स्वीकार करना चाहिए और पूरी परीक्षा प्रणाली में आमूलचूल पारदर्शिता लानी चाहिए। उन्होंने बताया कि ‘छात्रों की गूँज’ अभियान का उद्देश्य देश के 28 प्रमुख शहरों के युवाओं से सीधा संवाद स्थापित करना है। उन्होंने इसे कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं, बल्कि देश के भविष्य को सुरक्षित करने की एक सतत और आवश्यक लड़ाई बताया है

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई