रतनपुर में भीषण आग: सिलेंडर ब्लास्ट से मकान और बाइक खाक, आग बुझाने निकला पड़ोसी गंभीर घायल….

घर में लगी आग और सिलेंडर विस्फोट से मचा हड़कंप, युवक सिम्स रेफर

बिलासपुर जिले के रतनपुर स्थित कृष्णा अर्जुनी तालाब के पास (रतनपुर में भीषण आग) बुधवार शाम दशरथ देवार के मकान में अचानक लगी भीषण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे घर में रखा फर्नीचर, कपड़े, घरेलू सामान और बाहर खड़ी मोटरसाइकिल पूरी तरह जलकर राख हो गई। आग को बेकाबू होते देख आसपास के लोगों ने इसे बुझाने का सराहनीय प्रयास किया, इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले कपिल यादव आग बुझाने के लिए बगल के मकान की छत पर चढ़कर पानी डाल रहे थे कि तभी घर के भीतर रखा गैस सिलेंडर एक जोरदार धमाके के साथ फट गया।

घर में लगी आग और सिलेंडर विस्फोट से मचा हड़कंप (रतनपुर में भीषण आग)

विस्फोट के झटके से कपिल संतुलन खोकर नीचे गिर पड़े, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें तुरंत रतनपुर अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाज़ुक हालत को देखते हुए बिलासपुर के सिम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही वार्ड पार्षद और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई, रतनपुर पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुँचकर मामले की जांच कर रही है

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button