Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

रावणभाठा सबस्टेशन में मेंटेनेंस का असर, रायपुर के 42 इलाकों में शाम की जलापूर्ति रहेगी बंद

रायपुर शहर के 42 इलाकों में गुरुवार शाम पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। रावणभाठा उपकेंद्र में 33 केवी लाइन पर मेंटेनेंस कार्य और भूमिगत केबल को मुख्य लाइन से जोड़ने के कारण शहर के प्रमुख जल शोधन संयंत्रों का संचालन अस्थायी रूप से बंद रहेगा। नगर निगम जलकार्य विभाग ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में सुबह नियमित जलापूर्ति की गई है, जबकि शाम की सप्लाई नहीं हो सकेगी। हालांकि, 12 जून की सुबह से जलापूर्ति सामान्य होने की संभावना है।

42 इलाकों में शाम को नहीं पहुंचेगा पानी

जलापूर्ति प्रभावित होने वाले प्रमुख क्षेत्रों में डंगनिया, ईदगाहभाठा, गंज, गुढ़ियारी, न्यू राजेंद्र नगर, श्याम नगर, तेलीबांधा, शंकर नगर, खमतराई, भनपुरी, भाठागांव, चंगोराभाठा, कुशालपुर, डीडी नगर, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, जरवाय, गोगांव, मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मंडी, मोवा, सड्डू, दलदल सिवनी, रामनगर, कचना, आमासिवनी, देवपुरी, मोतीबाग, बोरियाखुर्द, जोरा, रायपुरा, कुकरबेड़ा, बैरन बाजार, देवेंद्र नगर और संजय नगर सहित अन्य इलाके शामिल हैं।

मेंटेनेंस कार्य के कारण बंद हुए फिल्टर प्लांट

बिजली वितरण कंपनी द्वारा रावणभाठा उपकेंद्र में 33 केवी के 10-पोल स्ट्रक्चर के बीच बिछाई गई भूमिगत केबल को मुख्य लाइन से जोड़ा जा रहा है। इस कार्य के चलते 33 केवी इंटेकवेल और फिल्टर प्लांट की बिजली सप्लाई अस्थायी रूप से बंद की गई है। इसके कारण 80 एमएलडी, न्यू 80 एमएलडी और 150 एमएलडी क्षमता वाले जल शोधन संयंत्र प्रभावित हुए हैं।

अन्य क्षेत्रों में जलापूर्ति रहेगी सामान्य

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि प्रभावित जलागारों से जुड़े क्षेत्रों को छोड़कर शहर के अन्य ओवरहेड टैंकों और पावर पंपों से जलापूर्ति सामान्य रूप से जारी रहेगी। निगम ने नागरिकों से आवश्यक मात्रा में पानी सुरक्षित रखने और पानी का उपयोग सावधानीपूर्वक करने की अपील की है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई