गर्लफ्रेंड का अश्लील वीडियो बनाकर दोस्तों को दिखाया:वायरल करने की धमकी देकर संबंध बनाने का प्रेशर डाला, बॉयफ्रेंड समेत 10 आरोपी अरेस्ट

छत्तीसगढ़ के कोरबा में बॉयफ्रेंड ने नाबालिग गर्लफ्रेंड का अश्लील वीडियो बनाकर अपने दोस्तों को दिखा दिया। इसके बाद दोस्त वीडियो वायरल करने की धमकी देकर नाबालिग लड़की पर संबंध बनाने का प्रेशर डालने लगे। वे गंदे-गंदे इशारे भी करते थे।

लड़कों के हरकतों से तंग आकर नाबालिग ने अपने भाई को सारी बातें बताई, जिसके बाद दोनों थाने पहुंचे। भाई की शिकायत पर पुलिस ने मंगलवार को केस दर्ज करते हुए बॉयफ्रेंड समेत 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। उन्होंने सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि नाबालिग से जुड़े मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। मामला बालको नगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक बॉयफ्रेंड का नाम होरी लाल चौहान (30) है, जो नाबालिग के ही गांव का रहने वाला है। होरी लाल और उसके दोस्त मजदूरी करते हैं। जबकि उसकी गर्लफ्रेंड 17 साल की है। उसने 10वीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी है।

पिछले 2 सालों से होरी लाल और नाबालिग का अफेयर चल रहा था। इस बीच उन्होंने शारीरिक संबंध भी बनाए और उसका वीडियो बना लिया। बाद में उसने यह वीडियो अपने दोस्तों को दिखाई। वीडियो देख उनकी भी नीयत बिगड़ने लगी।

होरी लाल के दोस्तों ने नाबालिग को लड़की को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। वे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर संबंध बनाने के लिए लगातार प्रेशर डालने लगे। इसके अलावा वे गंदे-गंदे इशारे करने लगे।

दोस्तों की इस हरकत से नाबालिग परेशान हो गई। उसने अपने भाई को पूरी बात बताई। इसके बाद नाबालिग का भाई उसे लेकर बालको थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने केस दर्ज किया।

इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए होरी लाल चौहान (30), कन्हैया सिंह (25), उदय चौहान (22), मनीष चौहान (22), बुग्गु चौहान (21), राकेश सिंह (40), दशरथ पटेल (32), चित्रभान पटेल (30), शत्रुहन चौहान (25) और योगेश चौहान (22) को अरेस्ट किया है।

आरोपियों के खिलाफ रेप, ब्लैकमेलिंग और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। वहीं, आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। जहां से सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button