इंस्टाग्राम रील से CSP को चुनौती, युवक के वीडियो पर मचा विवाद

दुर्ग जिले में एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर पुलिस अधिकारी को चुनौती देने का मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में युवक ने भिलाई नगर के सीएसपी को संबोधित करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं और खुली चुनौती दी। वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है।

वायरल वीडियो में दी खुली चुनौती

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में युवक ने सीएसपी को संबोधित करते हुए कहा कि यदि उनमें हिम्मत है तो वर्दी उतारकर सामने आएं और एक व्यक्ति से मुकाबला करके दिखाएं। वीडियो में युवक ने पुलिस व्यवस्था और वर्दी के दंभ को लेकर भी टिप्पणी की है।

वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हुआ और इसे बड़ी संख्या में लोगों ने देखा। हालांकि मामले को लेकर पुलिस विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

युवक ने पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप

वीडियो में युवक ने दावा किया कि कुछ दिन पहले वह अपने दोस्तों के साथ गांव के पास बैठा था, तभी पुलिस की गश्ती टीम वहां पहुंची। युवक का आरोप है कि बिना किसी वजह के पुलिसकर्मियों ने उसे थप्पड़ मार दिया और वहां से हटने के लिए कहा।

युवक का कहना है कि वह किसी भी गैरकानूनी गतिविधि में शामिल नहीं था, इसके बावजूद उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया। इसी घटना से नाराज होकर उसने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया।

सीएसपी ने आरोपों को बताया निराधार

दूसरी ओर, सीएसपी ने सोशल मीडिया पर प्रचारित किए जा रहे दावों और कथित बयानों को पूरी तरह निराधार बताया है। उनका कहना है कि उन्होंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया, जैसा वीडियो में दावा किया जा रहा है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि संबंधित लोगों को केवल समझाने का प्रयास किया गया था। साथ ही यह भी बताया कि पहले हुए एक मामले में कुछ लोगों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा और अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की जा चुकी है। फिलहाल वायरल वीडियो और उससे जुड़े आरोपों को लेकर चर्चा जारी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button