Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

Fierce Agitation: NEET पेपर लीक के विरोध में बिलासपुर में बवाल, एनएसयूआई ने केंद्रीय मंत्री निवास का किया घेराव

बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़े कार्यकर्ता, वाटर कैनन चली, पुलिस से हुई झूमाझटकी

NEET पेपर लीक मामले को लेकर बुधवार को बिलासपुर में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। (Fierce Agitation) एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के निवास का घेराव करने पहुंचे। प्रदर्शन को देखते हुए सुबह से ही राजेंद्र नगर चौक, नेहरू चौक, केंद्रीय मंत्री के निवास क्षेत्र और कलेक्ट्रेट परिसर तक भारी पुलिस बल तैनात किया गया था तथा पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था।

Fierce Agitation

एनएसयूआई ने केंद्रीय मंत्री निवास का किया घेराव (Fierce Agitation)

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़ते हुए आगे बढ़ने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर झूमाझटकी हुई। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान कई कार्यकर्ता पानी की बौछारों के बीच भी डटे रहे और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी नेता देवेंद्र यादव का कुर्ता भी फट गया, जिससे माहौल और गरमा गया।

एनएसयूआई नेताओं ने आरोप लगाया कि NEET परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं और पेपर लीक ने लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। वहीं पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही। प्रदर्शन के चलते शहर के प्रमुख मार्गों पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई