Operation via Drone: ड्रोन कैमरे से नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 5 नाबालिगों समेत 7 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में गांजा और चाकू जप्त
सरकंडा पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचे नशे के सौदागर,

बिलासपुर पुलिस के ‘नशामुक्त अभियान’ के तहत थाना सरकंडा क्षेत्र में ड्रोन कैमरे की निगरानी (Operation via Drone) और मुखबिर की पुख्ता सूचना पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी और सफल कार्रवाई की गई है। दिनांक 1 जून, 2026 की सुबह पुलिस टीम ने चिंगराजपारा के कुंदरू बाड़ी इलाके में घेराबंदी करके 7 शातिर नशा तस्करों को रंगे हाथ दबोच लिया, जिनमें चंद रुपयों के लालच में इस दलदल में धकेले गए 5 विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल हैं।
एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज, मास्टरमाइंड की तलाश शुरू (Operation via Drone)
गिरफ्तार मुख्य आरोपियों की पहचान कुश यादव उर्फ पप्पू यादव और दीपक साहू के रूप में हुई है, जिनके कब्जे से पुलिस ने 7 पैकेट में कुल 6.744 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जिसकी बाजार मूल्य लगभग ₹3,35,000 और एक अवैध धारदार चाकू बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं में एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है, और पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि बिलासपुर में यह नशा कहाँ से लाया जा रहा था और इसके पीछे असली मास्टरमाइंड कौन है.





