Arson: व्यापार विहार के तेल गोदाम में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी….
फायर ब्रिगेड की मशक्कत जारी, लाखों के नुकसान की आशंका.....

शहर के व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्र ‘व्यापार विहार’ में शनिवार सुबह एक तेल गोदाम में लगी भीषण आग ने इलाके में दहशत फैला दी। (Arson) गोदाम में मौजूद ज्वलनशील पदार्थों के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और काले धुएं के गुबार आसमान में छा गए।
फायर ब्रिगेड की मशक्कत जारी, लाखों के नुकसान की आशंका (Arson)
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए युद्धस्तर पर अभियान शुरू किया। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया है। प्रारंभिक तौर पर लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है, हालांकि राहत की बात यह है कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस और प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है…





