Fraud Worth Crores: जमीन बेचने के नाम पर महिला से 1.90 करोड़ की ठगी
ब्लैंक चेक देकर झांसे में लिया, रजिस्ट्री के बाद भी नहीं दिए पैसे; सिविल लाइन पुलिस ने दर्ज की एफआईआर....

बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से धोखाधड़ी का एक बड़ा और सनसनीखेज मामला सामने आया है, (Fraud Worth Crores) जहाँ एक महिला से जमीन खरीदने के नाम पर करीब 1 करोड़ 90 लाख रुपये की ठगी की गई है। गोंडपारा की रहने वाली पीड़िता को आरोपी अंकित एक्का ने झांसा देकर जमीन की रजिस्ट्री तो अपने नाम करा ली, लेकिन वादे के मुताबिक भुगतान नहीं किया।
ब्लैंक चेक देकर झांसे में लिया, रजिस्ट्री के बाद भी नहीं दिए पैसे; सिविल लाइन पुलिस ने दर्ज की एफआईआर (Fraud Worth Crores)
आरोपी ने महिला को झांसा देने के लिए बकायदा फर्जी चेक का इस्तेमाल किया था। पीड़िता की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी अंकित एक्का के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है….
पूरा मामला बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है, जहाँ गोंडपारा निवासी एक महिला अपनी कीमती जमीन का सौदा करने के दौरान बड़ी धोखाधड़ी का शिकार हो गई। आरोपी अंकित एक्का ने महिला से जमीन का सौदा तय किया और भुगतान के नाम पर उसे ब्लैंक चेक सौंपकर झांसे में ले लिया। आरोपी की बातों पर भरोसा करते हुए महिला ने जमीन की रजिस्ट्री अंकित के नाम पर करवा दी। रजिस्ट्री की शासकीय कागजी प्रक्रिया के दौरान बकायदा चार चेक नंबरों का उल्लेख भी किया गया, ताकि यह दर्शाया जा सके कि भुगतान नियमों के तहत किया जा रहा है…..





