राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा का अलग अंदाज, हारमोनियम बजाकर गाया छत्तीसगढ़ी गीत,वीडियो वायरल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा एक बार फिर अपने अनोखे अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। दिन में अधिकारियों के साथ सख्त बैठक करने वाले मंत्री शाम को संगीत की महफिल में पूरी तरह रंगे नजर आए।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में मंत्री टंकराम वर्मा हारमोनियम बजाते हुए लोकप्रिय छत्तीसगढ़ी गीत “धनी बिना जग लागे सुन्ना रे, नई भावे मोला सोना-चांदी महल अटारी” गाते दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ अरुण सेन और कृष्णकांत कश्यप भी गीत में सुर मिलाते नजर आए।
वीडियो में हारमोनियम और तबले की थाप के बीच पूरा माहौल संगीतमय दिखाई दे रहा है। मंत्री का यह सहज और कलात्मक अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को लेकर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोग मंत्री के संगीत प्रेम की सराहना कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसे उनके सरल और जमीन से जुड़े व्यक्तित्व की पहचान बता रहे हैं।





