Murder Case: बिलासपुर में सनसनीखेज हत्याकांड, पत्नी ने प्रेमी संघ मिलकर की पति की हत्या

पैसे के बहाने झारखंड से बिलासपुर लाकर रचा मौत का खेल

बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज हत्याकांड का मामला सामने आया है,(Murder Case) जहां एक पत्नी ने अपने अवैध प्रेम प्रसंबंधों के चलते अपने ही पति की बेरहमी से हत्या की साजिश रच डाली। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, झारखंड की रहने वाली पूनम लोंमगा ने अपने प्रेमी सुगर टोपनो और उसके दो अन्य साथियों के साथ मिलकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

Murder Case

पैसे के बहाने झारखंड से बिलासपुर लाकर रचा मौत का खेल (Murder Case)

आरोपी महिला गत 18 मई को अपने पति विनोद लोंमगा को पैसे लेने का झांसा देकर ट्रेन के जरिए झारखंड से बिलासपुर लेकर आई थी, जहां सिरगिट्टी क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के पास उसका प्रेमी अपने साथियों के साथ पहले से ही घात लगाए बैठा था। जैसे ही वे वहां पहुंचे, चारों ने मिलकर विनोद की हत्या कर दी और साक्ष्य छुपाने के इरादे से उसके शव को रेलवे ट्रैक के पार एक पानी भरे स्थान में फेंक कर फरार हो गए।

आरोपी पत्नी गिरफ्तार, प्रेमी और साथी फरार (Murder Case)

इस पूरे मामले का भंडाफोड़ तब हुआ जब झारखंड पुलिस तफ्तीश के सिलसिले में आरोपी महिला को लेकर सिरगिट्टी थाना पहुंची, जहां कड़ाई से की गई पूछताछ में महिला ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। सिरगिट्टी थाना प्रभारी अभय सिंह बैस के मुताबिक, महिला की निशानदेही पर पुलिस ने घटना स्थल से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है; फिलहाल पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया है, जबकि फरार मुख्य आरोपी प्रेमी और उसके दो अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं..

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button