Betting Activity:बिलासपुर पुलिस का ऑनलाइन सटोरियों पर बड़ा प्रहार
सिविल लाईन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फरार सटोरियों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी

बिलासपुर पुलिस ने जुआ और सट्टा कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे (Betting Activity) अभियान के तहत सिविल लाईन थाना क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर ‘खिलाड़ी बुक’ नामक ऑनलाइन पैनल के माध्यम से विभिन्न खेलों पर सट्टा खिलाने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन मुख्य आरोपियों संतोष जसवानी, करन श्रीवास, आशीष जसवानी और एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया है।
सिविल लाईन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फरार सटोरियों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी (Betting Activity)
दिनांक 24 मई 2026 को पुलिस को सूचना मिली थी कि मंगला स्थित एचडीएफसी बैंक के पास मोबाइल फोन के जरिए ऑनलाइन सट्टे का अवैध संचालन किया जा रहा है, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपियों को रंगे हाथों दबोच लिया और जांच में यह खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी संतोष जसवानी सट्टे की अवैध रकम को आशीष जसवानी के माध्यम से आगे ठिकाने लगाता था। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान मौके से 13,48,000 रुपये की भारी-भरकम नगदी, विभिन्न बैंकों के 27 नग एटीएम कार्ड, 05 मोबाइल फोन, एक टाटा कार और एक स्कूटी जब्त की है, जिसकी कुल जुमला कीमत 22,63,000 रुपये आंकी गई है।
22 लाख से अधिक का मशरूका बरामद (Betting Activity)
पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 7(2) एवं भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 112 के तहत वैधानिक कार्यवाही कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, वहीं इस रैकेट से जुड़े फरार बड़े सटोरियों रोहित पंजवानी, सागर चेतवानी एवं राज चेतानी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है और उनके देश से भागने की आशंका को देखते हुए बिलासपुर पुलिस द्वारा उनके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर भी जारी कराया गया है..





