लोक निर्माण विभाग का बड़ा फैसला, एसडीओ से लेकर ईएनसी तक सभी अधिकारियों को मुख्यालय में रहने के निर्देश

रायपुर। लोक निर्माण विभाग ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। विभाग ने एसडीओ से लेकर प्रमुख अभियंता (ईएनसी) तक सभी अधिकारियों को मुख्यालय में रहने के निर्देश दिए हैं।

लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने कहा है कि निर्माणाधीन कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग की जाए और स्वीकृत कार्यों को तुरंत शुरू किया जाए। विभाग ने अधिकारियों को कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए हैं।

सचिव बंसल ने निर्माण एजेंसियों और ठेकेदारों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि ठेकेदारों के हर महीने के भुगतान में देरी न हो और कार्यपालन अभियंताओं को तीन महीने के भुगतान के लिए आवश्यक राशि पहले से उपलब्ध कराई जाए।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button