Beef Seized: कोनी में घर के भीतर गौमांस पकाते पति-पत्नी और बेचने वाला गिरफ्तार: नशे में आपसी विवाद के बाद खुली पोल,

5 किलो मांस जब्त

कोनी पुलिस के अनुसार, (Beef Seized) बाम्बे आवास निवासी विकास बघेल और उसकी पत्नी रूखमणी बघेल 17 मई को कोटा से गौमांस खरीदकर अपने घर लाए थे और कुछ मांस की सब्जी बना रहे थे। इसी दौरान पति-पत्नी ने शराब पी और नशे की हालत में दोनों आपस में झगड़ने लगे, जिसके बाद घर से आ रही गौमांस की दुर्गंध के कारण आसपास के लोगों ने गौसेवकों को इसकी सूचना दे दी।

दुर्गंध आने पर गौसेवकों ने थाने में काटा हंगामा (Beef Seized)

बड़ी संख्या में गौसेवक वहां पहुंचकर हंगामा मचाने लगे, जिसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घर की तलाशी लेने पर 5 किलो गौमांस व पका हुआ मांस बरामद हुआ। लेकिन सबसे दिलचस्प बात हैं की वहां रहने वाली युवतियाँ भड़क गई। उसके बाद जमकर बवाल और आरोपियों की जमकर धुलाई भी कर दी। वारदात की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पति-पत्नी को हिरासत में ले लिया… इस घटना से उत्तेजित गौसेवकों ने थाना परिसर में जमकर हंगामा मचाया… और कड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे…

पुलिस की समझाइश के बाद शांत हुआ मामला, तीनों आरोपी भेजे गए जेल

हालांकि पुलिस अधिकारियों ने समझाइश देकर शांत करा लिया। इसके बाद पुलिस ने पकड़े गए पति-पत्नी से कड़ाई से पूछताछ की और उनकी निशानदेही पर गौमांस बेचने वाले कोटा निवासी नरेंद्र अनंत को भी गिरफ्तार कर लिया। कोनी पुलिस ने इस मामले में बीएनएस की धारा 10, 5, 299, 3, 5 के तहत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई