केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 17 मई को पहुंचेंगे रायपुर, डायल 112 वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 17 मई की रात 8:30 बजे राजधानी रायपुर पहुंचेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार वे रायपुर एयरपोर्ट से सीधे नवा रायपुर स्थित होटल जाएंगे, जहां रात्रि विश्राम करेंगे।

18 मई की सुबह 10:30 बजे गृहमंत्री रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां वे डायल 112 सेवा के लिए शामिल किए गए नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

इसके बाद दोपहर 12:20 बजे अमित शाह रायपुर से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। जगदलपुर पहुंचने के बाद वे नेटनार में जनसुविधा केंद्र का उद्घाटन करेंगे। शाम को वे पुलिस विभाग द्वारा आयोजित लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। गृहमंत्री 18 मई की रात जगदलपुर में ही रुकेंगे।

19 मई को सुबह 11 बजे जगदलपुर में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में अमित शाह हिस्सा लेंगे। बैठक के बाद उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस भी प्रस्तावित है। दौरे के अंतिम दिन दोपहर करीब 3:40 बजे वे जगदलपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

गृहमंत्री के दौरे को लेकर रायपुर और जगदलपुर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रशासन और पुलिस विभाग कार्यक्रमों की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button