Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

बालोद में बड़ा हादसा, सीवरेज प्रोजेक्ट की खुदाई में 3 मजदूरों की मौत

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में सीवरेज लाइन प्रोजेक्ट के दौरान बड़ा हादसा हो गया। दल्लीराजहरा क्षेत्र में खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी धंसने से 3 मजदूर 10 फीट गहरे गड्ढे में दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सीवरेज लाइन की खुदाई के दौरान हुआ हादसा

घटना दल्लीराजहरा के दास पान ठेला चौक के पास हुई, जहां भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के सीवरेज लाइन विस्तार प्रोजेक्ट के तहत पाइपलाइन बिछाने का काम चल रहा था। मजदूर गहरे गड्ढे में उतरकर खुदाई कर रहे थे, तभी अचानक मिट्टी भरभराकर ढह गई और तीनों मजदूर उसके नीचे दब गए।

मृतकों की पहचान किशुन कुमार, राकेश कुमार और बैशाखिन के रूप में हुई है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया, लेकिन मजदूरों को बचाया नहीं जा सका।

सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य में गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। लोगों का कहना है कि मजदूरों से बिना पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के 10 फीट गहरे गड्ढे में काम कराया जा रहा था। मौके पर न तो सुरक्षा बैरिकेडिंग थी और न ही मिट्टी धंसने से बचाव के जरूरी इंतजाम किए गए थे।

हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस, प्रशासन और बीएसपी के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य चलाया गया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

प्रशासन जांच में जुटा, इलाके में शोक का माहौल

घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा मानकों में किसी तरह की लापरवाही सामने आने पर संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इधर, मजदूर संगठनों और स्थानीय लोगों ने मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा और जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई