9-Year-Old Girl Leaves Home: शराब और हिंसा से त्रस्त 9 वर्षीय बच्ची ने छोड़ा घर
तीन दिनों से लावारिस घूम रही मासूम को समाजसेविका ने सुरक्षित स्थान पहुंचाया

बिलासपुर के सीपत चौक स्थित अमृततुल्य शॉप के पास पिछले तीन दिनों से एक 9 वर्षीय नाबालिग बच्ची (9-Year-Old Girl Leaves Home) लावारिस हालत में बैठी पाई गई। मामले की जानकारी मिलने पर समाजसेविका अरुणिमा मिश्रा मौके पर पहुंचीं और बच्ची से प्यार से पूछताछ की। शुरुआत में हिचकिचाने के बाद बच्ची ने बताया कि एक साल पहले उसकी माँ घर छोड़कर चली गई थी और उसका पिता अत्यधिक शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है।
समाजसेविका ने बढ़ाया मदद का हाथ (9-Year-Old Girl Leaves Home)
पिता और भाई की हिंसा से तंग आकर वह घर से भाग आई थी। श्रीमती मिश्रा ने बच्ची की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए उसे सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि शहर में पुलिस की पैट्रोलिंग के बावजूद तीन दिनों तक किसी का ध्यान इस मासूम पर नहीं गया। उन्होंने प्रशासन से ऐसी बेसहारा बच्चियों के लिए सुरक्षित आवास और बेहतर व्यवस्था करने की मांग की है ताकि मातृ दिवस जैसे अवसरों पर समाज में कोई भी बच्ची खुद को असुरक्षित महसूस न करे….





