CG: गृह मंत्री विजय शर्मा ने ली समीक्षा बैठक ,बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक,अधिकारियो को दिए सख्त कार्यवाही के निर्देश 

छत्तीसगढ़ उपमुख्यमंत्री एवम गृह मंत्री विजय शर्मा नें गुरुवार को रेंज स्तरीय अपराध समीक्षा बैठक ली पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज के कार्यालय मे हुई बैठक मे छत्तीसगढ़ शासन के गृह एवं जेल विभाग के अपर मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, गृह विभाग के सचिव, बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक, और बिलासपुर रेंज के जिलों के पुलिस अधीक्षक उपस्थित उपस्थित रहे बैठक में लंबित गंभीर अपराधों की स्थिति, ब्लाइंड मर्डर के अनसुलझे मामलों, चाकूबाजी, तलवारबाजी और फायरिंग के मामलों की समीक्षा की गयी । रेंज के आठो जिलों की बारी बारी अपराध समीक्षा की गयी इसके साथ ही लंबित मर्ग के प्रकरणों, राष्ट्रीय और राज्य मानव अधिकार आयोग के लंबित मामलों की स्थिति की भी समीक्षा की गयी । महिला और बाल अपराधों के लंबित प्रकरणों पर चर्चा और पीड़ितों को क्षतिपूर्ति देने, मानव तस्करी के लंबित मामलों, गुमशुदा महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के प्रकरणों, अनुसूचित जाति और जनजाति पर घटित अपराधों एवं राहत राशि के वितरण की स्थिति पर भी मंत्री नें पूछ परख की।

चिटफंड प्रकरणों की स्थिति, एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज मामलों की जांच की प्रगति और मादक पदार्थों की नष्ट करने की प्रक्रिया, गौवंश से संबंधित अपराधों, वाहन जब्ती और राजसात की कार्यवाही, जिले के कानून व्यवस्था के संबंध में आगामी कार्ययोजनाओं और जिले में लागू की जा रही बेस्ट प्रैक्टिस पर चर्चा की गयी ।

करीब 4 घंटे तक चली बैठक के दौरान गृहमंत्री नें अधिकारीयों को आवश्यक निर्देश दिये. वही क़ानून व्यवस्था बिगाड़ने वालो के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही करनें सख्त निर्देश दिए…

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button