चुनावी नतीजों पर सियासी बयानबाज़ी तेज: दीपक बैज ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप,कहा BJP ने “बंदूक की नोक” पर सत्ता हासिल किया

रायपुर। पांच राज्यों—पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी—में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है। इसी बीच रुझानों को लेकर दीपक बैज का बड़ा बयान सामने आया है।

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि असम और पश्चिम बंगाल में भाजपा ने “बंदूक की नोक पर” सत्ता हासिल की है। उन्होंने दावा किया कि इन राज्यों में निष्पक्ष चुनाव नहीं हुए।

बैज ने कहा कि भाजपा अकेले चुनाव नहीं लड़ रही थी, बल्कि प्रवर्तन निदेशालय (ED), केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो, चुनाव आयोग, केंद्र सरकार और पुलिस प्रशासन भी उसके साथ चुनाव लड़ रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि भारी संख्या में केंद्रीय बलों की तैनाती कर चुनाव को प्रभावित किया गया।

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा ने चुनाव परिणामों को “हाईजैक” किया है और यह जीत पार्टी की नहीं, बल्कि संस्थाओं के सहयोग की है।

रुझानों की स्थिति (प्रारंभिक आंकड़े):

  • पश्चिम बंगाल: TMC 95, BJP 193, अन्य 5
  • तमिलनाडु: TVK 107, AIADMK 69, DMK 58
  • केरल: UDF 101, LDF 37
  • असम: BJP 98, कांग्रेस 24, अन्य 4
  • पुडुचेरी: NDA 12, कांग्रेस 2, अन्य 3

हालांकि, ये केवल शुरुआती रुझान हैं और अंतिम परिणाम आने बाकी हैं। चुनाव आयोग की ओर से आधिकारिक नतीजों की घोषणा के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई