Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ईडी की बड़ी कार्रवाई, 13 ठिकानों पर छापेमारी, 5.39 करोड़ की संपत्ति जब्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 अप्रैल 2026 को राज्य के रायपुर, दुर्ग-भिलाई और बिलासपुर जिलों में एक साथ 13 ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत की गई।

ईडी की जांच टीम ने जिन स्थानों पर छापा मारा, वे शराब कारोबारियों, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, व्यापारियों और कॉर्पोरेट संस्थाओं से जुड़े बताए जा रहे हैं। इन सभी पर घोटाले से अर्जित अवैध धन (प्रोसीड्स ऑफ क्राइम) को छिपाने और खपाने का संदेह है।

5.39 करोड़ की संपत्ति जब्त

छापेमारी के दौरान ईडी ने 53 लाख रुपये नकद और करीब 3.234 किलोग्राम सोना एवं बुलियन बरामद किया, जिसकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 5.39 करोड़ रुपये बताई गई है। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस और डेटा भी जब्त किए गए हैं, जिनकी जांच जारी है।

2019–2022 के बीच सक्रिय रहा नेटवर्क

जांच में सामने आया है कि यह संगठित नेटवर्क वर्ष 2019 से 2022 के दौरान सक्रिय था। इसमें राजनीतिक पदाधिकारी, वरिष्ठ नौकरशाह, शराब डिस्टिलर और लाइसेंसधारी शामिल थे, जो अवैध कमीशन वसूलने के लिए एक साजिश के तहत काम कर रहे थे।
EOW/ACB की चार्जशीट के मुताबिक, इस घोटाले से करीब 2,883 करोड़ रुपये की अवैध कमाई का अनुमान है।

अब तक 9 गिरफ्तार, 380 करोड़ की संपत्तियां अटैच
ईडी अब तक इस मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें सेवानिवृत्त IAS अधिकारी, आबकारी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य प्रमुख आरोपी शामिल हैं।
इसके अलावा लगभग 380 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्तियां भी अटैच की जा चुकी हैं, जिनमें संपत्तियां, बैंक बैलेंस, वाहन और शेयर शामिल हैं।

जांच जारी, और कार्रवाई संभव

ईडी का कहना है कि हालिया छापेमारी में नए साक्ष्य मिले हैं और जांच के आधार पर आगे भी अटैचमेंट और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामला विशेष अदालत, हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई