AITA चुनाव संपन्न: चिंतन पारिख अध्यक्ष बने, छत्तीसगढ़ के गुरुचरण सिंह होरा को बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली में ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन (AITA) के चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हो गए हैं। रिटर्निंग ऑफिसर सुरिंदर गोयल ने आधिकारिक तौर पर परिणामों की घोषणा की।

घोषणा के अनुसार, चिंतन पारिख को अध्यक्ष पद के लिए चुना गया है, जबकि सुंदर अय्यर महासचिव बने हैं।

छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात यह रही कि गुरुचरण सिंह होरा को संयुक्त सचिव (पश्चिम) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके चयन को प्रदेश के खेल जगत में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। लंबे समय से खेल और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय होरा के अनुभव से संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

उपाध्यक्ष पद के लिए अनिल धूपर, असित त्रिपाठी, हिरोन्मय चटर्जी, प्रेमकुमार कर्रा, राजन कश्यप, रक्तिम सैकिया, रोहित राजपाल और सुमन कपूर सहित 8 सदस्यों का चयन किया गया है।

संयुक्त सचिव के अन्य पदों पर कैप्टन मुर्ति गुप्ता (उत्तर), डॉ. सुजीत रॉय (पूर्व) और सुनील याजमान (दक्षिण) को जिम्मेदारी दी गई है, जबकि दिनेश अरोड़ा को कोषाध्यक्ष चुना गया है।

गुरुचरण सिंह होरा के चयन पर छत्तीसगढ़ स्टेट टेनिस संघ के पदाधिकारियों और खिलाड़ियों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है। उनके इस पद पर आने से राज्य के खिलाड़ियों और खेल गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button