छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2026: 29 अप्रैल को जारी होंगे 10वीं-12वीं के नतीजे,शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कि घोषणा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के परिणाम 29 अप्रैल, बुधवार को दोपहर 2:30 बजे जारी किए जाएंगे। इसकी जानकारी राज्य के गजेंद्र यादव ने दी है।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह सिर्फ अंकों की घोषणा नहीं, बल्कि छात्रों की मेहनत, अनुशासन और अभिभावकों-शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे अपने परिणाम को सकारात्मक रूप से स्वीकार करें और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।
इस साल बोर्ड परीक्षाएं 20-21 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चली थीं। हालांकि हिंदी पेपर लीक होने के कारण 10 अप्रैल को दोबारा परीक्षा कराई गई, जिससे रिजल्ट जारी होने में देरी हुई।
इस वर्ष कक्षा 10वीं में 3,20,535 और कक्षा 12वीं में 2,45,785 छात्र शामिल हुए हैं। बड़ी संख्या में छात्र आगे की पढ़ाई और प्रवेश परीक्षाओं के लिए इन नतीजों का इंतजार कर रहे हैं।
पिछले साल 2025 में 10वीं का रिजल्ट 68.76% और 12वीं का 82.25% रहा था। अब सभी की नजरें इस साल के परिणाम पर टिकी हैं।





