रायपुर में साइबर ठगों का जाल, लोन-रिवॉर्ड पॉइंट के नाम पर 8 लाख की ठगी

रायपुर में साइबर अपराधियों ने अलग-अलग तरीकों से तीन लोगों को निशाना बनाकर करीब 8 लाख रुपए की ठगी कर ली। ठगों ने लोन, क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट और बीमा पॉलिसी अपडेट के नाम पर लिंक क्लिक करवाकर बैंक खातों से रकम निकाल ली। तीनों मामलों में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लोन के नाम पर मोबाइल हैक कर ब्लैकमेल

एक मामले में प्राइवेट कर्मचारी ने ऑनलाइन लोन के लिए आवेदन किया था। ठगों ने अधिक राशि का लोन मंजूर होने का झांसा देकर उसके मोबाइल का डेटा एक्सेस कर लिया। इसके बाद निजी तस्वीरों से छेड़छाड़ कर उन्हें वायरल करने की धमकी दी गई और ब्लैकमेल कर करीब 6 लाख रुपए ट्रांसफर करा लिए गए।

रिवॉर्ड पॉइंट और इंश्योरेंस के बहाने ठगी

दूसरे मामले में एक सूबेदार को खुद को बैंक कर्मचारी बताने वाली महिला ने कॉल कर क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट रिडीम कराने का झांसा दिया। फर्जी वेबसाइट पर डिटेल डालते ही उनके खाते से लगभग 2 लाख रुपए निकल गए। वहीं तीसरे मामले में बीमा पॉलिसी में नुकसान का हवाला देकर नई प्रक्रिया के नाम पर लिंक भेजा गया, जिससे खाते से हजारों रुपए निकाल लिए गए।

पुलिस ने दी सावधानी बरतने की सलाह

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और फोन या मैसेज पर मांगी गई बैंकिंग जानकारी साझा न करें। साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने और नजदीकी थाने में रिपोर्ट करने की सलाह दी गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई