जादू-टोना विवाद में बेटे ने मां की हत्या, हंसिए से हमला कर ली जान

झाड़-फूंक को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने अपनी ही मां की हत्या कर दी। गुस्से में आकर उसने पहले मां को जमीन पर पटका और फिर हंसिए से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

झाड़-फूंक को लेकर हुआ विवाद
घटना के दौरान परिवार के सदस्य घर के आंगन में मौजूद थे। इसी बीच युवक अपनी बुआ के लिए झाड़-फूंक करने लगा। उसकी मां ने इस बात का विरोध किया और मना किया, जिस पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

गुस्से में आकर किया जानलेवा हमला
विवाद बढ़ने पर आरोपी ने अपनी मां के साथ मारपीट की और उसे जमीन पर पटक दिया। इसके बाद पास में रखे हंसिए से सीने पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई