रायगढ़ में भीषण गर्मी का प्रकोप, तापमान 44 डिग्री के पार पहुंचने की आशंका

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सुबह से ही तापमान तेजी से बढ़ रहा है, जिससे लोग दोपहर के समय घरों में रहने को मजबूर हैं।

सुबह से ही तेज धूप, दोपहर में सन्नाटा
सुबह 8 बजे के बाद ही धूप इतनी तेज हो जाती है कि लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है। जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग खुद को कपड़ों और गमछे से ढंककर ही निकल रहे हैं।

44 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है, जिससे गर्मी और अधिक परेशान कर सकती है।

पूरे सप्ताह हीटवेव जैसे हालात
विशेषज्ञों के मुताबिक अगले पूरे सप्ताह तक तापमान 44 से 45 डिग्री के बीच बना रह सकता है। गर्म हवाओं के कारण कूलर भी ज्यादा राहत नहीं दे पा रहे हैं और लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button