Tragic Accident: तीन मंजिला बिल्डिंग से गिरे प्रेमी जोड़े, महज एक दुर्घटना या आत्महत्या?
ब्रेकअप के बाद फिर से हुए थे एक, अभिलाषा परिसर में पार्टी के बाद छत से गिरने की आशंका..

सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अभिलाषा परिसर स्थित EWS बिल्डिंग में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, (Tragic Accident) जहाँ तीन मंजिला इमारत की छत से नीचे गिरने के कारण एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है। मृतक की पहचान चिरंजीव पाण्डेय के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों के बीच पिछले 2 से 4 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था और हाल ही में ब्रेकअप के बाद दोनों का फिर से मिलन हुआ था।
अभिलाषा परिसर में पार्टी के बाद छत से गिरने की आशंका.. (Tragic Accident)
इसी खुशी में वे बिल्डिंग की छत पर पार्टी कर रहे थे, जिसके बाद यह हादसा हुआ। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह महज एक दुर्घटना है या दोनों ने छत से छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचित किया गया। गंभीर रूप से घायल युवती को तत्काल इलाज के लिए सिम्स (CIMS) अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। फिलहाल सिरगिट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुँचकर मामले की जांच में जुट गई है और गिरने के वास्तविक कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है….





