Effigy Burning: महिला आरक्षण बिल पर बिलासपुर में भाजपा युवा मोर्चा का प्रदर्शन

नारी शक्ति वंदन अधिनियम नहीं पास होने पर पुतला दहन, जताया आक्रोश

भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बिलासपुर द्वारा (Effigy Burning) नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण बिल) पारित नहीं होने के विरोध में जिला मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया और महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी पर नाराजगी जताई।युवा मोर्चा पदाधिकारियों ने कहा कि महिला आरक्षण बिल महिलाओं को राजनीति में उचित भागीदारी दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, लेकिन इसके पारित नहीं होने से महिलाओं के सशक्तिकरण को नुकसान पहुंचेगा।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम नहीं पास होने पर पुतला दहन (Effigy Burning)

उन्होंने कहा कि राजनीति और निर्णय लेने वाली संस्थाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना समय की मांग है।प्रदर्शन के दौरान मौजूद कार्यकर्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं को उनका सम्मान और अधिकार दिलाने के लिए लगातार संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी। उन्होंने विपक्ष पर महिलाओं के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि महिलाओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर राजनीति की गई तो भाजपा सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और उन्होंने महिला सशक्तिकरण के समर्थन में आवाज बुलंद की।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई