दंतेवाड़ा में सचिन तेंदुलकर का दौरा, आदिवासी बच्चों से मिलेंगे और खेल मैदान का करेंगे उद्घाटन

क्रिकेट जगत के दिग्गज Sachin Tendulkar आज अपने परिवार के साथ दंतेवाड़ा के छिंदनार पहुंच रहे हैं। इस दौरान वे आदिवासी बच्चों और खेल में रुचि रखने वाले युवाओं से मुलाकात करेंगे। साथ ही एक नए खेल मैदान का उद्घाटन भी करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

कार्यक्रम में बदलाव और खास योजनाएं
जानकारी के मुताबिक, सचिन तेंदुलकर का तीन स्थानों पर कार्यक्रम प्रस्तावित था, लेकिन कुछ कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। गीदम ऑडिटोरियम में शिक्षकों और बच्चों से मुलाकात तथा पनेड़ा क्रिकेट ग्राउंड के उद्घाटन का कार्यक्रम अब नहीं होगा। उनके साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दौरा भी रद्द बताया जा रहा है।

बच्चों से संवाद और खेल गतिविधियां
छिंदनार में सचिन तेंदुलकर बच्चों से सीधे बातचीत करेंगे और उनकी खेल प्रतिभा को नजदीक से देखेंगे। यहां छात्र-छात्राएं खो-खो, कबड्डी और वॉलीबॉल जैसे खेलों का प्रदर्शन करेंगे। संभावना जताई जा रही है कि सचिन खुद भी बच्चों के साथ मैदान में उतरकर क्रिकेट खेल सकते हैं, जिससे बच्चों को प्रेरणा मिलेगी।

फाउंडेशन के जरिए खेल को बढ़ावा
सचिन तेंदुलकर की संस्था जिले में खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। अब तक 15 खेल मैदान तैयार किए जा चुके हैं और 25 से अधिक स्कूलों व आश्रमों में खेल गतिविधियां संचालित हो रही हैं। शिक्षकों को प्रोफेशनल ट्रेनिंग दी गई है, जिससे बच्चों को बेहतर कोचिंग मिल रही है और क्षेत्र में खेल संस्कृति को नई दिशा मिल रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button