दुर्ग में बिना हेलमेट चलाने पर 24 पुलिसकर्मियों के कटे चालान, ITMS से निगरानी तेज

दुर्ग-भिलाई में ट्रैफिक नियमों को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है। बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले 24 पुलिसकर्मियों पर चालानी कार्रवाई की गई है। जांच के दौरान पाया गया कि कुछ पुलिसकर्मी खुद ही नियमों का उल्लंघन कर रहे थे।

यातायात पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सभी दोषी पुलिसकर्मियों का चालान काटते हुए उन्हें भविष्य में नियमों का पालन करने की सख्त चेतावनी दी है।

पुलिस का कहना है कि सड़क सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और कानून लागू करने वालों को खुद भी उसका पालन करना जरूरी है। यदि पुलिसकर्मी ही नियमों का उल्लंघन करेंगे तो इसका गलत संदेश आम जनता तक जाएगा।

शहर में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) के जरिए निगरानी बढ़ा दी गई है। जगह-जगह लगे कैमरों की मदद से ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की पहचान कर सीधे ई-चालान जारी किए जा रहे हैं।

पुलिस ने अपने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे नियमों का पालन करें और जनता के सामने उदाहरण प्रस्तुत करें। साथ ही लोगों से भी अपील की गई है कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें, ताकि हादसों में गंभीर चोट से बचा जा सके।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई