Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

रामानुजगंज फॉरेस्ट रेंज में वन विभाग ने 2 एकड़ जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त, बनेगा सामुदायिक भवन, लगेगा साप्ताहिक बाजार 

बलरामपुर: रामानुजगंज फॉरेस्ट रेंज के चलगली मोड़ चौराहे में वन विभाग ने अतिक्रमण मुक्त कार्रवाई की. विभाग की टीम ने बीट मितगईं पी 3420 अंतर्गत करीब 2 एकड़ जमीन से अतिक्रमण हटाया. जमीन पर कब्जा कर खेती की जा रही थी. ग्रामीणों की मांग पर कार्रवाई करते हुए वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने के बाद देवगई ग्राम पंचायत को सौंपा गया.

डिप्टी रेंजर मतिन अहमद ने बताया कि “अतिक्रमण स्थल में जेसीबी के माध्यम से खुदाई का काम करके ग्राम पंचायत को सौंपने की कार्रवाई की जा रही है. अतिक्रमण मुक्त कराकर देवगईं ग्राम पंचायत को करीब दो एकड़ भूमि सौंपा गया है. इस जमीन पर सामुदायिक भवन निर्माण और साप्ताहिक बाजार लगाने का काम किया जाएगा. “सामुदायिक भवन और साप्ताहिक बाजार के लिए होगा उपयोग: ग्राम पंचायत देवगईं के स्थानीय ग्रामीणों लंबे समय से चलगली मोड़ चौराहे के किनारे स्थित जमीन पर कब्जे की शिकायत कर रहे थे. लेकिन मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई थी. लेकिन स्थानीय विधायक और प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री रामविचार नेताम की पहल पर वन विभाग ने कार्रवाई शुरू की.

वन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अरविंद प्रजापति ने बताया “ग्रामीणों की बहुत पहले से मांग थी कि क्षेत्र में अतिक्रमण बढ़ रहा है. सार्वजनिक उपयोग के लिए इस भूमि की मांग की गई. इसके लिए कई जगह ग्रामीणों ने आवेदन लगाए. जेसीबी के माध्यम से किनारे पर खुदाई कर संरक्षित किया जा रहा है. यह जमीन ग्राम पंचायत देवगईं को सौंपा गया है. इसका उपयोग सामुदायिक भवन निर्माण करने और साप्ताहिक बाजार लगाने के लिए किया जाएगा.”

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई