रायपुर में बनेगा 11 किमी लंबा रिंग रोड-5, ट्रैफिक जाम से मिलेगी बड़ी राहत

रायपुर। राजधानी रायपुर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए 11 किलोमीटर लंबा नया रिंग रोड-5 बनाया जाएगा। इस परियोजना के लिए सरकार ने करीब 694 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। यह सड़क चंदनीडीह से महादेवघाट होते हुए खारुन नदी के रास्ते पुराना धमतरी रोड के खिलोरा तक जाएगी।

इस प्रोजेक्ट को दो चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में चंदनीडीह से भाठागांव तक 7.5 किमी और दूसरे चरण में भाठागांव से खारुन नदी तक 3.5 किमी सड़क का चौड़ीकरण होगा। साथ ही चंदनीडीह रेलवे क्रॉसिंग पर 110 करोड़ रुपये की लागत से ओवरब्रिज भी बनाया जाएगा।

भविष्य में इस रिंग रोड को फुंडहर चौक एक्सप्रेस-वे से जोड़ने की योजना है, जिससे एयरपोर्ट और नवा रायपुर तक पहुंच और आसान हो जाएगी। इस सड़क से रोजाना एक लाख से ज्यादा लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है और रिंग रोड-1 पर ट्रैफिक का दबाव भी कम होगा।

पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के अनुसार, प्रोजेक्ट के लिए बजट मंजूर हो चुका है और जल्द ही सर्वे के बाद काम शुरू किया जाएगा। इस सड़क में भूमि अधिग्रहण भी शामिल है और निर्माण कार्य में पीडब्ल्यूडी और नगर निगम मिलकर काम करेंगे।

इस नए रिंग रोड के बनने से महादेवघाट और अमलेश्वर तक पहुंच आसान होगी, भाठागांव से शहर में वैकल्पिक एंट्री मिलेगी और एक्सप्रेस-वे व नेशनल हाईवे-30 से सीधा कनेक्शन मिलेगा। साथ ही दुर्ग-भिलाई से एयरपोर्ट तक सिग्नल-फ्री सफर संभव हो सकेगा।

विशेषज्ञों का मानना है कि शहर के बढ़ते विस्तार को देखते हुए रिंग रोड-5 का निर्माण जरूरी है और इसे एक्सप्रेस-वे की तरह विकसित किया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में भी ट्रैफिक की समस्या से राहत मिल सके।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई