5 बच्चे वाले बयान पर सियासत गरमाई, नंद कुमार साय के बयान से प्रदेश में विवाद

रायपुर। सर्व आदिवासी समाज की बैठक में वरिष्ठ आदिवासी नेता नंद कुमार साय के आदिवासी परिवारों से कम से कम 5 बच्चे पैदा करने की अपील वाले बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति गरमा गई है। बयान के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा, जबकि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे व्यक्तिगत राय बताया है।

बैठक में नंद कुमार साय ने आदिवासी समाज की घटती जनसंख्या पर चिंता जताते हुए कहा कि “हम दो, हमारे दो” का सबसे ज्यादा पालन आदिवासी समाज ने किया, जिससे आबादी कम होती गई। उन्होंने समाज से जनसंख्या संतुलन बनाए रखने के लिए कम से कम 5 बच्चे पैदा करने की अपील की और जनगणना के दौरान धर्म के कॉलम में “आदिवासी” दर्ज कराने की सलाह दी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह नंद कुमार साय का व्यक्तिगत विचार है और उन्होंने सोच-समझकर अपनी बात रखी होगी।

वहीं छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा पर सवाल उठाते हुए कहा कि नंद कुमार साय भाजपा नेता हैं, इसलिए पार्टी और सरकार को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षित समाज को इस तरह की सलाह देना उचित नहीं है और इसे राजनीतिक बचाव के तौर पर पेश किया जा रहा है।

बयान के बाद प्रदेश में जनसंख्या, आदिवासी अधिकार और राजनीतिक जिम्मेदारी को लेकर बहस तेज हो गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई