छत्तीसगढ़ में AI सक्षम शिक्षा अभियान की शुरुआत, 2 लाख शिक्षकों को मिलेगा प्रशिक्षण

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षा को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में AI सक्षम शिक्षा अभियान की शुरुआत की गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में गूगल फॉर एजुकेशन इंडिया के प्रमुख संजय जैन और गूगल इंडिया के पब्लिक पॉलिसी प्रमुख राकेश रंजन ने मुलाकात की और अभियान की जानकारी दी।

रायपुर जिले में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में इस अभियान की शुरुआत होगी, जिसके तहत “सक्षम शिक्षक अभियान” के जरिए शिक्षकों को डिजिटल टूल्स और AI आधारित शिक्षण पद्धतियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। पहले चरण में 200 शिक्षकों की कार्यशालाएं आयोजित होंगी और बाद में इसे पूरे राज्य में लागू किया जाएगा।

कार्यक्रम के तहत 2 लाख से अधिक शिक्षकों को AI प्रमाणन देने का लक्ष्य रखा गया है। गूगल फॉर एजुकेशन अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म निःशुल्क उपलब्ध कराएगा, जिससे शिक्षकों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाया जा सके।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि AI आधारित शिक्षा से विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनने में मदद मिलेगी और छत्तीसगढ़ को तकनीक-सक्षम शिक्षा व्यवस्था की दिशा में आगे बढ़ाया जाएगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई