ऑटो पार्ट्स दुकान में भीषण आग, 7 लाख नकद सहित 30 लाख का नुकसान

बलौदाबाजार जिले में देर रात एक ऑटो पार्ट्स की दुकान में भीषण आग लगने से भारी नुकसान हुआ। आग की इस घटना में दुकान में रखा करीब 7 लाख रुपए नकद और लाखों का सामान जलकर राख हो गया।

बताया गया है कि कटगी क्षेत्र स्थित एक ऑटो पार्ट्स दुकान में अचानक आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। दुकान के अंदर रखा सामान धूं-धूंकर जलने लगा, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया गया।

प्रारंभिक जांच में इस अग्निकांड का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता विस्तृत जांच के बाद ही चल सकेगा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित कर लिया गया है।

घटना में दुकान का अधिकांश सामान पूरी तरह जल चुका है, जिससे व्यापारी को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button