ऑपरेशन ‘निश्चय’ का बड़ा एक्शन: 5 जिलों में छापेमारी, नशीले पदार्थ और हथियार बरामद, 46 वारंटी गिरफ्तार

प्रदेश में अपराध और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने बड़े स्तर पर अभियान चलाया। ऑपरेशन ‘निश्चय’ के तहत 4 और 5 अप्रैल को पांच जिलों में एक साथ कार्रवाई करते हुए अपराधियों के ठिकानों पर दबिश दी गई।

इस संयुक्त अभियान में 95 पुलिस टीमों ने कुल 384 स्थानों पर रेड और चेकिंग की कार्रवाई की। इस दौरान अवैध शराब, मादक पदार्थ, हथियार और फरार आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।

आबकारी एक्ट के तहत 126 मामलों में 126 आरोपियों पर कार्रवाई करते हुए 802 लीटर से अधिक शराब और सैकड़ों पौवा जब्त किए गए। वहीं एनडीपीएस एक्ट के तहत 22 मामलों में करीब 22 किलोग्राम मादक पदार्थ और कई नशीली गोलियां बरामद की गईं।

आर्म्स एक्ट के तहत 6 मामले दर्ज कर 2 पिस्टल जब्त की गईं। इसके अलावा विभिन्न प्रतिबंधात्मक धाराओं में 174 कार्रवाई की गई। वारंट तामील अभियान के दौरान 31 गिरफ्तारी वारंट, 14 स्थायी वारंट और 1 जमानती वारंट सहित कुल 46 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।

जिला स्तर पर भी अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई जारी रही। कई इलाकों में शराब और गांजा जब्त किया गया, साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई।

सट्टा और जुआ के मामलों में भी कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और नकद राशि जब्त की गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत किया जा सके।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई