राज्यसभा में फूलोदेवी नेताम की मांग, छत्तीसगढ़ में नई रेल लाइन और ट्रेनों का विस्तार हो

नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने शून्यकाल के दौरान छत्तीसगढ़ में रेल सुविधाएं बढ़ाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि आदिवासी और पिछड़े क्षेत्रों के विकास के लिए पेंड्रा रोड-अमरकंटक-डिंडोरी-मंडला-घंसौर-लखनादौन-गोटेगांव (श्रीधाम) नई रेल लाइन बेहद महत्वपूर्ण है।

सांसद ने कहा कि यह रेल मार्ग अमरकंटक और नर्मदा क्षेत्र के धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देगा और इटारसी जंक्शन के जरिए दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों से बेहतर संपर्क स्थापित करेगा।

फूलोदेवी नेताम ने बिलासपुर को CTCE प्लान-2030 में शामिल करने, रायपुर-सिकंदराबाद और नागपुर-मुंबई दुरंतो ट्रेन का विस्तार बिलासपुर तक करने की मांग भी रखी।

इसके साथ ही उन्होंने कोरबा-बीकानेर एक्सप्रेस शुरू करने, कोरबा स्टेशन की पिटलाइन चालू करने और कोरबा से नई दिल्ली के बीच नई सीधी ट्रेन चलाने की मांग करते हुए कहा कि इन लंबित रेल परियोजनाओं को पूरा करने से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई