छत्तीसगढ़ में मौसम बिगड़ा, दो दिन आंधी-बारिश और ओलों का अलर्ट

प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है और अगले दो दिनों तक आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, वहीं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने का भी खतरा बना हुआ है।

मौसम में इस बदलाव के चलते तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। पश्चिम बंगाल से ओडिशा तक बने ट्रफ के असर से प्रदेश के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में 4 अप्रैल तक मौसम प्रभावित रहेगा।

राजधानी सहित कई जिलों में बादल छाए हुए हैं और तेज हवाएं चल रही हैं। हाल ही में कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश और आंधी के कारण पेड़ गिरने और बिजली आपूर्ति बाधित होने की घटनाएं भी सामने आई हैं।

फिलहाल प्रदेश में तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री अधिक बना हुआ है। राजधानी में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान करीब 25 डिग्री रह सकता है।

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और खुले स्थानों में न रहने की चेतावनी दी गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई