नशामुक्ति केंद्र में दरिंदगी: आदिवासी युवक को पाइप से पीटा, वीडियो वायरल, आरोपी पर FIR

छत्तीसगढ़ के Raipur में एक नशामुक्ति केंद्र में आदिवासी युवक के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। पंडरी मोवा स्थित ‘साहस नशा मुक्ति केंद्र’ में भर्ती युवक को पाइप से पीटा गया, जिससे उसकी पीठ और गर्दन पर गहरे जख्म हो गए। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, ओडिशा के उमरकोट निवासी अंकुर मांझी को उसके माता-पिता ने नशे की लत छुड़ाने के लिए सितंबर-अक्टूबर 2025 में इस केंद्र में भर्ती कराया था। इसी दौरान केंद्र संचालिका के बेटे अनिकेश शर्मा ने उसके साथ मारपीट की। घटना उस समय दबा दी गई थी।

फरवरी में जब युवक घर लौटा तो उसकी हालत देखकर परिजनों को मारपीट की जानकारी मिली। युवक के शरीर पर गंभीर चोट के निशान थे और वह मानसिक रूप से भी अस्थिर नजर आ रहा था। डॉक्टरों ने भी मारपीट के असर को उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ने का कारण बताया। वर्तमान में उसका इलाज विशाखापट्टनम के एक अस्पताल में चल रहा है।

पीड़ित के परिजनों का आरोप है कि केंद्र में रहने के दौरान उन्हें बेटे से मिलने नहीं दिया जाता था और मिलने जाने पर उनके साथ जातिसूचक गालियां दी जाती थीं। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि वहां इलाज के नाम पर मरीजों के साथ अत्याचार किया जाता था।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आरोपी युवक को पीड़ित के साथ हिंसक व्यवहार करते हुए देखा जा सकता है, जिसमें वह पाइप से मारते हुए नजर आ रहा है।

मामले में परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अनिकेश शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। साथ ही नशामुक्ति केंद्र के संचालन से जुड़े दस्तावेज भी मांगे गए हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपी स्वयं नशे की लत का शिकार है और फिलहाल टाटीबंध स्थित एक अन्य नशामुक्ति केंद्र में उसका इलाज चल रहा है। संबंधित केंद्र से उसकी मेडिकल रिपोर्ट मंगाई गई है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई