नक्सलवाद के खात्मे पर केदार कश्यप का बयान, बोले– छत्तीसगढ़ अब भयमुक्त, लोकसभा चर्चा हर्ष का विषय

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे को लेकर वन मंत्री केदार कश्यप ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब पूरी तरह भयमुक्त और शांत वातावरण है और स्थानीय लोग भी खुशी जता रहे हैं कि उन्होंने ऐसा माहौल पहले कभी नहीं देखा था।

मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि नक्सलवाद का सफाया गृहमंत्री अमित शाह के प्रयासों और भाजपा सरकार की मजबूत नीति के कारण संभव हो पाया है। लोकसभा में नक्सलवाद पर होने वाली चर्चा को उन्होंने हर्ष का विषय बताया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में देश में बड़े बदलाव हुए हैं।

कांग्रेस पर साधा निशाना

कांग्रेस के आदिवासी सलाहकार परिषद के गठन को लेकर केदार कश्यप ने कहा कि कांग्रेस ने लंबे समय तक आदिवासी समाज की उपेक्षा की। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं से आदिवासियों को वंचित रखा गया, जबकि भाजपा ने आदिवासी समाज के विकास के लिए काम किया है। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस को एहसास हो रहा है कि आदिवासी समाज उससे दूर हो चुका है।

‘मन की बात’ कार्यक्रम भी सुना

मंत्री केदार कश्यप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 132वां संस्करण भी सुना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री हर बार देश के अलग-अलग क्षेत्रों के नवाचारों और सकारात्मक प्रयासों को सामने लाते हैं। इस बार के एपिसोड में जल संरक्षण और सीमित संसाधनों के बेहतर उपयोग पर विशेष जोर दिया गया।

उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज को प्रेरित करते हैं और देश के विकास में लोगों की भागीदारी बढ़ाते हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई