अंबिकापुर जेल में कैदी को मिल रही थी खास सुविधाएं, वीडियो वायरल; दो प्रहरी निलंबित

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर सेंट्रल जेल से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जहां एक कैदी को जेल नियमों के विपरीत विशेष सुविधाएं दी जा रही थीं। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के जेल वार्ड में भर्ती कैदी के पास परिजनों का आना-जाना और साथ रहना जारी था, जिसका वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की है।

मामले की जानकारी मिलने पर जेल अधीक्षक ने जेल वार्ड का निरीक्षण किया, जहां जांच के दौरान वार्ड का ताला खुला पाया गया। नियमों के उल्लंघन के चलते ड्यूटी पर तैनात दो जेल प्रहरियों को निलंबित कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, मनेंद्रगढ़ जेल से स्थानांतरित किए गए कैदी को गंभीर बीमारी के चलते अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के जेल वार्ड में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के मेडिकल सर्टिफिकेट के आधार पर परिजनों को अटेंडेंट के रूप में साथ रहने की अनुमति दी गई थी।

इस छूट का फायदा उठाते हुए परिजन बिना रोक-टोक वार्ड में आ-जा रहे थे। वे कैदी के लिए घर का खाना, मिनरल वाटर और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध करा रहे थे। यहां तक कि मोबाइल फोन का उपयोग भी किया जा रहा था, जो जेल नियमों के खिलाफ है।

शिकायत मिलने के बाद की गई जांच में पाया गया कि कैदी और उसके परिजन नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। इसके बाद प्रशासन ने संबंधित दोनों प्रहरियों को निलंबित कर दिया और परिजनों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है।

जेल प्रशासन का कहना है कि सामान्य रूप से बंदियों का इलाज जेल अस्पताल में ही किया जाता है, जबकि गंभीर स्थिति में उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया जाता है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई