डीजल-पेट्रोल पर केंद्र के फैसले का CM साय ने किया स्वागत, कहा– 140 करोड़ लोगों को मिलेगी राहत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने डीजल-पेट्रोल को लेकर केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर इस निर्णय को ऐतिहासिक बताया।
सीएम साय ने अपने पोस्ट में लिखा कि डीजल को एक्साइज ड्यूटी से मुक्त करने और पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती करने का फैसला देश के 140 करोड़ नागरिकों को सीधे राहत देने वाला महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि इससे हर परिवार, किसान, श्रमिक और मध्यमवर्ग को व्यापक राहत मिलेगी और वैश्विक संकट के बीच भी उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ नहीं बढ़ेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस चुनौतीपूर्ण दौर में भी देशवासियों के हित को सर्वोपरि रखते हुए लिया गया यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संवेदनशीलता, दूरदर्शिता और जनसेवा के प्रति समर्पण को दर्शाता है। उन्होंने छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से प्रधानमंत्री को धन्यवाद और आभार भी व्यक्त किया।





